धर्म(Religion)

Read Time:3 Minute, 46 Second

अपना सच्चा मित्र कौन है ? विचार करें तो मनुष्य का सच्चा मित्र धर्म ही है | मनुष्य के पंचभौतिक शारीर छोड़ने पर उसका धन भूमि में या तिजोरी में पड़ा रह जाता है | परलोक मार्ग में मात्र धर्म ही साथ जाता है | नितिशास्त्र कहता है कि परदेश में मनुष्य के लिए विधा ही मित्र है | यानि उसके पास कोई अनुभव , कला आदि है तो लोग उसका आदर करेंग | परिवार में आज्ञाकारिणी पत्नी मित्र है | रोग होने पर दवा मित्र का कार्य करती है और मरने वाले के लिए एकमात्र धर्म ही मित्र है | धर्म क्या है ? धर्म का सार क्या है ? इसका उतर है कि धर्म का सार सुनकर उसको धारण करना चाहिए | धर्म का सार है कि जो आचरण आपके लिए प्रतिकूल है, उसका अन्य के लिए प्रयोग न करें |

दूसरों के साथ वही व्यवहार करें, जो स्वयं आप चाहते हों | यदि आप चाहते कि हमारी बहन-बेटी कोई बुरी निगाह से न देखें तो आपको भी चाहिए कि आप किसी कि बहन-बेटी को बुरी निगाह से न देखें | यदि आप दुसरे का झूठ बोलना पसंद नहीं करते तो आपको भी किसी के साथ झूठ व्यवहार नहीं करना चाहिए | जहां धर्म है, वहीँ साथ में सुख भी है | धार्मिक जीवन बिताने से आप सदा सुखी रहेंगे | कोई मनुष्य त्रिभुवन का स्वामी रहकर भी दुखी रह सकता है और दरिद्र से दरिद्र भी विश्व का सबसे सुखी प्राणी हो सकता हैं |

प्रभु तो एक कदम और भी आगे बढ़ गए हैं | उन्होंने कहा है कि जहां धर्म है, वहीँ पर जाये है | धर्म वह प्रणाली या संस्था है, जिसकी सर्वांगपूर्ण परिभाषा बन चुकी है और जिसे ‘सनातन धर्म’ के नाम से पुकारा जाता है | न तो किसी समय विशेष में इसका जन्म हुआ और न किसी विशेष संस्थापक से ही इसका श्रीगणेश हुआ | यह पृथ्वीगत सीमाबंधन को नहीं मानता | जितने लोग संसार पैदा हो चुके है और जो उत्पन्न होंगे, वे सब इसी के अंतगर्त है | इसके नियम से मनुष्य बच नहीं सकता | हमारा धर्म सनातन है |

यह त्रिप्थ्गामी है | हमारा धर्म त्रिकर्मरत है | मानव कि सभी प्रधान वृतियों में जो तीन वृतियां, उर्ध्वगामिनी, ब्रह्मप्राप्ति से संबंधित और बल्दयानी हैं, वे हैं सत्य,प्रेम व शक्ति | इन्हीं तीन वृतियों के विकास के द्वारा मानव-जाती कि क्रमानुसार उन्नति होती जा रही है | सत्ये, प्रेम और शक्ति के द्वारा त्रिमार्ग में अग्रसर होना ही सनातन-धर्म का त्रिकर्म है | इसी तत्वज्ञान को धर्म स्वीकार किया गया है |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, khabarkaamki से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया KHABARKAAMKI  के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…….

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

2 thoughts on “धर्म(Religion)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इलायची की खेती से लाखों की कमाई कैसे करे, जानिए क इसकी खेती
Next post करोड़पति बनना हुआ आसान रोज सिर्फ 20 रुपये के निवेश से ऐसे जोड़ें 10 करोड़ का फण्ड