
Sprouted grains recipes:कौन-कौन से अंकुरित अनाज खाना चाहिए? जानें इन 6 अंकुरित अनाजों को खाने के फायदे
Sprouted grains recipes:अंकुरित अनाज का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से अंकुरित अनाज का सेवन किया जा सकता है।
Which Grains are good for Sprouting : अंकुरित अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो रोजाना कई तरह की वैरायटीज के अंकुरित अनाज खा सकते हैं। जी हां, अगर आप एक ही तरह के अनाज को अंकुरित करके खा रहे हैं, तो इस आदत को बदल लें। तरह-तरह के अनाज को अंकुरित करके खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। साथ ही इससे आपके मुंह का स्वाद भी बदलेगा। आज हम इस लेख में कौन कौन से अंकुरित अनाज खाना चाहिए के बारे में विस्तार से जानेंगे।
कौन-कौन से अनाज को अंकुरित करके खाया जा सकता है? (sprouted grains list)
अगर आप सिर्फ चना, मूंगदाल को ही भिगोकर या अंकुरित करके खाते हैं, तो आज से इन अंकुरित अनाज के अलावा आप अन्य अनाज को भी अंकुरित करके खा सकते हैं। हमारे आसपास कई ऐसे अनाज मौजूद होते हैं, जिसे आप अंकुरित करके खा सकते हैं। यह अनाज शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से अनाज को अंकुरित करके खाना चाहिए?
अगर अनाज की बात कि जाए, तो नियमित रूप से गेहूं, जौ, मक्का, रागी, अंकुरित बाजरा, धान को अंकुरित करके खा सकते हैं। इसके अलावा बीजों की बात कि जाए, तो आप अल्फा-अल्फा, मेथीदाना, खबजूर के बीज, कद्दू के बीज, कद्दू, तरबूज के बीजों को अंकुरित करके खा सकते हैं।
वहीं, दाल या फलियों की बात कि जाए, तो आप चना, मूंग, चना, मोठ, काली मसूर, सूखे मटर जैसे दालों को अंतुरित करके खा सकते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं।
कैसे खाएं अंकुरित अनाज? (How to use sprouted grains)
अंकुरित अनाज का सेवन आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी अनाज को अंकुरित कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटा खीरा, हरी मिर्च, धनिया की पत्तियां, टमाटर और नींबू के रस को निचोड़ दें। अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने डाइट में शामिल करें। नियमित रूप से अंकुरित अनाज का सलाद खाने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ (sprouted grains recipes) रह सकता है।
इसके अलावा आप अंकुरित अनाज को अपने पसंदीदा सूप में भी मिला सकते हैं। यह सूप का स्वाद बदलने के साथ-साथ सूप को और अधिक हेल्दी बना सकता है।
इसके अलावा आप अंकुरित अनाज को उबालकर भी खा सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को फायदा हो सकता है। वहीं, संक्रमण का खतरा भी कम रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि अंकुरित अनाज को फ्राई करके न खाएं। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
अंकुरित अनाज खाने के फायदे (sprouted grains benefits)
कौन-कौन से अंकुरित अनाज खाना चाहिए? जानें इन 6 अंकुरित अनाजों को खाने के फायदे

- अंकुरित अनाज स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें एंटी-ऑसीक्सीडेंट भरपूर रूप से पाया जाता है, जो डीएनए को नष्ट होने से बचाने में आपकी मदद करता है। इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
- अंकुरित अनाज, दाल या फिर किसी अन्य खाद्य पदार्थ में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। ऐसे में अंकुरित अनाज का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
- अंकुरित अनाज, दाल इत्यादि का सेवन करने से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में प्रभावी हो सकता है।
- अंकुरित अनाज का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप ओवर-ईटिंग से बच सकते हैं।
- अंकुरित अनाज में क्लोरोफिल का गुण अच्छा होता है। ऐसे में यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, शरीर में सूजन इत्यादि को कम करने में प्रभावित होता है।
- अंकुरित अनाज में प्रकृति रूप से एल्कलाइन होता है, जिसके सेवन से एसिडिटी की परेशानी को दूर की जा सकती है।
अंकुरित अनाज का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर अंकुरित अनाज का सेवन करें।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, khabarkaamki से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया KHABARKAAMKI के Facebook ,Pinterest, Instagram पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें……
TAGS : Sprouted grains recipes Sprouted Grain Benefits
Awesome postings, Regards.
[url=https://topswritingservices.com/]top 10 custom essay writing services[/url] the basics of essay writing [url=https://essaywriting4you.com/]smart essay writing service[/url] top essay writing services