Home Remedy: खाएं ये 7 चीजें, दूर होगी गैस और कब्ज की समस्या

Read Time:4 Minute, 49 Second

Home Remedy:क्या आपको भी कब्ज जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कब्ज दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

Health Tips: हम सभी को अपने जीवन में कभी न कभी कब्ज(kabz)जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या हमारे लिए काफी असहज हो सकती है और इस वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि हमारे किचन में कुछ ऐसी सामग्रियां हैं जो कब्ज जैसी स्थिति को ठीक करने में काफी फायदेमंद मानी जाती हैं।

आइए जानते हैं कब्ज(kabz)दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स नामक सूक्ष्म जीव होते हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया हैं जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और मल को नरम करने में भी मदद करते हैं। शोध में यह भी साबित हो चुका है कि बिना स्वाद के दही का सेवन करने से कब्ज दूर हो सकती है। अगर आप सुबह फ्रेश होने से पहले दही का सेवन करते हैं तो यह काफी मदद कर सकता है।

फाइबर युक्त भोजन

फाइबर युक्त भोजन कब्ज की समस्या में राहत देता है। आहार में अधिक से अधिक मात्रा में अंकुरित मूंग, चना, दाल, हरी सब्जियां शामिल करें। अंकुरित अनाज को खाने में शामिल करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

Home Remedy:खाएं ये 7 चीजें, दूर होगी गैस और कब्ज की समस्या
Home Remedy:खाएं ये 7 चीजें, दूर होगी गैस और कब्ज की समस्या

ब्रॉकली

ब्रोकोली में सल्फोराफेन होता है जो पाचन को आसान बनाता है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया पैदा करता है। यह पेट में मौजूद सूक्ष्म जीवों के विकास को रोकता है जो पाचन के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। आप इसका सेवन कच्चे रूप में भी कर सकते हैं।

सेब और नाशपाती

सेब और नाशपाती में ऐसे पदार्थ होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं जैसे फाइबर, फ्रुक्टोज, सोर्बिटोल आदि। इन फलों में पानी की मात्रा भी होती है जो कब्ज को कम करने में मदद करती है। इसका पूरा लाभ पाने के लिए इन्हें कच्चा ही खाएं और इनके छिलके नहीं उतारें।

अंगूर

अंगूर में न केवल फाइबर होता है बल्कि इसमें पानी भी होता है जो आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। यह आपके मल को नरम करने में भी मदद करता है। अगर आप कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो रोजाना कुछ अंगूर खाएं।

कीवी

100 ग्राम कीवी में 2 से 3 ग्राम फाइबर होता है। यह आंतों में प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। कीवी में ऐसे तत्व होते हैं जो ऊपरी गैस्ट्रो-आंत्र पथ में गति को बढ़ावा देते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर करने का काम करता है। इनमें कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसके अलावा आपको कब्ज के दौरान ढेर सारा पानी पीना चाहिए। ऐसे फल खाने चाहिए जो फाइबर, पानी से भरपूर हों। आपको प्रोसेस्ड फूड का सेवन(Food Iteams) काफी कम करना चाहिए। जैतून के तेल और अलसी के तेल का सेवन भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: कब्ज से संबंधित समस्याओं के लिए आप ऐसी किसी भी सामग्री का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। khabarkaamki इन बातों की पुष्टि नहीं करता है।)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, khabarkaamki से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया KHABARKAAMKI  के  Facebook   ,Pinterest, Instagram पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें……

Tags:health tip shome remedy kabz constipation Food Iteams

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे कहते हैं दिमाग, 23 साल का युवा लड़का, जिसने 'शेयर बाजार' से पैसा कमाकर 100 करोड़ कमाए। Previous post इसे कहते हैं दिमाग, 23 साल का युवा लड़का, जिसने ‘शेयर बाजार’ से पैसा कमाकर 100 करोड़ कमाए।
How do I properly promote CPA offers with Facebook Ads? Next post How do I properly promote CPA offers with Facebook Ads?